T20 WC: गांगुली की नजर में इन दो खिलाड़ियों का टीम में चुना जाना है तय

अमर उजाला

Sat, 27 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लगता है कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए अक्षर पटेल भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब होंगे

Image Credit : IPL/BCCI

गांगुली को लगता है कि अक्षर मैच की स्थिति के मुताबिक किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं 

Image Credit : IPL/BCCI

अक्षर ने इस सीजन में 7.06 की इकॉनमी रेट से शानदार गेंदबाजी की है और पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ जब उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया तो उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल किया

Image Credit : IPL/BCCI

गांगुली ने कहा- टी20 विश्व कप में ऋषभ पंत और अक्षर पटेल दोनों का खेलना तय है

Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने कहा- जिस तरह से टी20 में चीजें चल रही हैं, रोहित चाहेंगे कि कोई नंबर आठ पर आए और आक्रामक बल्लेबाजी करे

Image Credit : IPL/BCCI

गांगुली ने कहा- रोहित चाहेंगे कि उन्हें 15-20 रन एक्सट्रा मिले, जो अक्षर आसानी से कर सकते हैं और अक्षर स्पिनरों पर बड़ी हिट लगा सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

गांगुली ने कहा, 'जडेजा और अक्षर के साथ यही फायदा है, वे बहुत प्रतिभाशाली हैं।' वहीं, विकेटकीपर की दौड़ में पंत के अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी हैं

Image Credit : IPL/BCCI
गांगुली ने कहा- मुझे ऋषभ और संजू पसंद हैं। ऋषभ टी20 वर्ल्ड कप में जाएंगे। संजू भी जा सकता है। अगर चयनकर्ताओं को लगता है तो दोनों जा सकते हैं
Image Credit : IPL/BCCI

KKR vs PBKS: श्रेयस आउट हुए तो शाहरुख के बेटे ने पकड़ लिया सिर, देखें तस्वीरें

IPL/BCCI
Read Now