अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
टीम इंडिया के एक और स्टार क्रिकेटर के घर किलकारी गूंजने वाली है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिता बनने वाले हैं।
सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।
अक्षर ने जनवरी 2023 में वडोदरा में मेहा के साथ शादी रचाई थी। अब दोनों की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान दस्तक देने को तैयार है।
सोमवार को अक्षर पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक वीडियो शेयर कर पुष्टि की कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक बड़ी खुशी आ रही है।'
हाल ही में अक्षर पटेल से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जब कपिल शर्मा ने पूछा कि आपके घर नया मेहमान कब आ रहा है तो स्टार क्रिकेटर ने कहा कि भगवान ने चाहा तो जल्द खुशखबरी मिलेगी।
इस शो के कुछ दिन बाद ही अक्षर ने कन्फर्म किया कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है और उनके घर बड़ी खुशी आ रही है।
अक्षर पटेल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत खिलौने और भगवान कृष्ण से होती है और फिर अक्षर की पत्नी बेबी बंप पोज देते दिख रही हैं।
This browser does not support the video element.
इस वीडियो को देखकर फैंस ढेर सारा प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि अरे बापू कपिल शर्मा की ख्वाहिश पूरी कर दी इतनी जल्दी।
पाकिस्तानी दिग्गज की नजर में यह युवा भारतीय पेसर ऑस्ट्रेलिया जाने का मजबूत दावेदार