अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की
भारत ने चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमेटी और तेज से शुरुआत करते हुए सिर्फ तीन ओवर में 50 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया था
भारत ने इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है
इंग्लैंड ने 2022 में 29 टेस्ट पारियों में 89 छक्के लगाए थे और इस प्रारूप में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी थी
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने हालांकि, 2024 में 14 टेस्ट पारियों में ही 90 से अधिक छक्के लगा दिए और इंग्लैंड को पीछे छोड़कर इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया
भारत को इस साल अभी और भी टेस्ट मैच खेलने हैं और वह इस मामले में काफी आगे निकल सकता है। बांग्लादेश के बाद भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है
टेस्ट में भारत का दबदबा, टीम के नाम सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन