अमर उजाला
Wed, 6 September 2023
आगामी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम इंडिया में ज्यादातर वही सितारे हैं जो एशिया कप में खेल रहे हैं
जो 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, वह आईपीएल की सात फ्रेंचाइजी से हैं। उसमें भी कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और उपकप्तान हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस का दबदबा रहा है
इन दो टीमों से सबसे ज्यादा खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुने गए हैं। आइए जानते हैं..
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें खुद कप्तान रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन शामिल हैं
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिली। इनमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल हैं
आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी टीम इंडिया में चुना गया है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन हुआ
लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी सिर्फ एक खिलाड़ी केएल राहुल का टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ
जिन तीन फ्रेंचाइजी से एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया, वह हैं- सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स
ODI WC 2023: टीम इंडिया में सात खिलाड़ियों की उम्र 30 साल से ज्यादा