अमर उजाला
Wed, 15 February 2023
भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद टीम इंडिया नंबर -1 हो गई है
भारत ने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी
टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान से ऑस्ट्रेलिया को हटा दिया
भारत टी20 और वनडे फॉर्मेट में पहले से ही शीर्ष पर था
ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम के 115 अंक हो गए
भारत दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से चार अंक आगे हो गया है
भारतीय टीम पहली बार तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में शीर्ष पर पहुंची है
बिहार के बाहुबली की बेटी वकील-दामाद अफसर, पटना में हो रही शादी