अमर उजाला
Fri, 17 November 2023
दोनों ही टीमें गजब फॉर्म में चल रही हैं। हर कोई भारत के वर्ल्ड कप जीतने की आस लगाए बैठा है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये 5 धुरंधर भारतीय फैंस के अरमानों पर पानी फेर सकते हैं
आइए बात करते हैं उन 5 खिलाड़ियों की जिनसे भारत को फाइनल में बचकर रहना होगा
डेविड वॉर्नर ने रनों के अंबार लगाए हैं। डेविड ने 10 मैचों में 52 की औसत से 528 रन ठोके हैं। उनके बल्ले से 2 शतक भी देखने को मिले हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली थी। वह इस विश्व कप में लगभग 400 रन बना चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शतक भी ठोका है। वह भारतीय टीम के लिए फाइनल में बड़ा खतरा बन सकते हैं
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने 10 मैचों में कुल 22 विकेट लिए हैं। वह टूर्नामेंट के दूसरे हाईएस्ट विकेट टेकर हैं
रचिन से श्रेयस तक, वर्ल्ड कप में डेब्यू करके हुए इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन