भारत ने बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, पहला भी टीम इंडिया के नाम

अमर उजाला

Fri, 15 November 2024

Image Credit : BCCI
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया।
Image Credit : BCCI
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। दोनों ने शतकीय पारियां खेलीं।
Image Credit : BCCI
इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 
Image Credit : BCCI
इस मामले में शीर्ष पर भी भारत ही है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में भारत ने छह विकेट पर 297/6 का स्कोर बनाया था। 
Image Credit : BCCI

टी20 अंतरराष्ट्रीय के सर्वाधिक स्कोर

स्कोर टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
297/6 भारत बांग्लादेश हैदराबाद 2024
283/1 * भारत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024
278/3 अफगानिस्तान आयरलैंड देहरादून 2019
267/3 इंग्लैंड वेस्टइंडीज तारौबा 2023
Image Credit : BCCI
इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 210* रनों की साझेदारी हुई। यह किसी भी विकेट के लिए भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
Image Credit : BCCI
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 
Image Credit : BCCI
इस दौरान दोनों ने गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे या उससे कम विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई।
Image Credit : BCCI

टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने तिलक

BCCI
Read Now