अमर उजाला
Wed, 7 February 2024
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक अजेय रही टीम इंडिया उदय सहारन की कप्तानी में फाइनल में पहुंच चुकी है
भारत ने पहली बार साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। तब भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ थे
भारत को दूसरे खिताब के लिए आठ साल इंतजार करना पड़ा था। भारत ने 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता था
भारतीय टीम ने अपना तीसरा खिताब 2012 में जीता था। तब भारतीय टीम की कमान उन्मुक्त चंद के हाथों में थी
भारतीय टीम ने इसके बाद 2018 में अपना चौथा अंडर 19 विश्व कप खिताब जीता। पृथ्वी शॉ की अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियन बनी
साल 2022 में यश धूल की कप्तानी में भारतीय टीम पांचवीं बार अंडर-19 विश्व चैंपियन बनी
बड़े-बड़े धुरंधर भी तस्वीर में नहीं खोज पाए मछली, क्या आप खोज सकते हैं?