अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में इतिहास रच दिया है।
टीम ने न सिर्फ सबसे तेज 50 रन, बल्कि 100 रन, 150 रन, 200 रन और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने महज तीन ओवर में 50 रन पूरे किए। यह सबसे तेज टीम 50 रन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। उन्होंने 2024 में 4.2 ओवर में 50 रन बनाए थे
इसके बाद टीम ने सबसे तेज 100 रन 10.1 ओवर में पूरे किए। इस मामले में उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा था। 2023 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे
इसके बाद भारत ने सबसे तेज 150 रनों के अपने रिकॉर्ड में भी सुधार किया। भारत ने इससे पहले 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21.1 ओवर में 150 रन बनाए थे।
भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 200 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है।
कंगारुओं ने 2017 में सिडनी टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 28.1 ओवर में यह कारनामा किया था। वहीं, भारत ने 24.4 ओवर में 200 का आंकड़ा छुआ।
इसके बाद भारत ने सबसे तेज 250 रन पूरे किए। भारत ने 30 ओवर में 250 रन पूरे किए। इससे पहले 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 33.6 ओवरों में 250 रन बनाए थे।
मोमिनुल हक के नाम दर्ज हुई यह उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने