अमर उजाला
Wed, 9 October 2024
भारतीय टेस्ट और वनडे प्रारूप के कप्तान रोहित शर्मा मैदान के अंदर और बाहर कई बार अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते हैं
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के बाद रोहित मुंबई में ब्रेक पर चल रहे हैं
This browser does not support the video element.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित ट्रैफिक जाम के दौरान एक महिला प्रशंसक को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं
वीडियो में दिख रहा है कि रोहित अपनी कार रोकते हैं और शीशा नीचे करके उस प्रशंसक को जन्मदिन की बधाई देते हैं। रोहित के इस व्यवहार से वो प्रशंसक काफी खुश हुई
रोहित मुंबई में ट्रेनिंग सीजन खत्म करके लौट रहे थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए सीनियर चयनसमिति ने फिलहाल टीम घोषित नहीं की है और माना जा रहा है कि इस सप्ताह टीम का एलान हो सकता है
टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर के मामले में रूट ने की द्रविड़ की बराबरी