अमर उजाला
Mon, 30 December 2024
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खास सलाह दी है
यशस्वी और पंत जब क्रीज पर मौजूद थे तब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था लेकिन पंत ने दिन के आखिरी सत्र में कामचलाऊ स्पिनर ट्रेविस हेड के खिलाफ आक्रामक शॉट खेला और लांग ऑन पर पर कैच देकर पवेलियन लौटे
पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई और ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन की जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त कायम कर ली
यशस्वी जायसवाल के साथ शानदार साझेदारी करने के बाद आक्रामक शॉट पर अपना विकेट गंवाने वाले पंत से रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि उनके लिए क्या जरूरी है
रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पंत को यह समझने की जरूरत है कि उसके लिए क्या जरूरी है। हम में से किसी को उसे बताने की जरूरत से ज्यादा उसे खुद ही इन चीजों को समझने की जरूरत है
कप्तान ने स्वीकार किया कि पंत की आक्रामक बल्लेबाजी ने अतीत में टीम को बड़ी सफलता दिलाई है, लेकिन वह चाहते हैं कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज आक्रामक और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाए रखें
Photos: कोहली-राहुल के आउट होने पर ऐसा था अनुष्का-अथिया का रिएक्शन, देखें