अमर उजाला
Sat, 12 October 2024
भारत ने बांग्लादेश के सामने तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में 298 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है
भारत के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा, जबकि सूर्यकुमार यादव ने पचासा लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 173 रनों की साझेदारी के दम पर ही भारत इतने बड़े स्कोर तक पहुंच सका
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने पारी की पहली गेंद पर विकेट गंवाया। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने परवेज हुसैन इमोन को खाता खोले बिना आउट किया। मयंक इसके साथ ही टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए
मयंक से पहले भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी टी20 में यह कारनामा अपने नाम कर चुके हैं
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने करियर में तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है
मयंक यादव को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से ही भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था
टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने सैमसन, जजई को पीछे छोड़ा