अमर उजाला
Sun, 14 January 2024
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया
यह मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली
तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली
सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा
भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी20 सीरीज जीती है
इसके साथ ही घर में लगातार 15वीं सीरीज में भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम है
अपने घर में भारत आखिरी सीरीज फरवरी 2019 में हारा था
इसके बाद खेली गई 15 सीरीज में दो बराबरी पर छूटी हैं और 13 भारत के नाम रही हैं
दोनों ड्रॉ सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थीं
Video: इंदौर में फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, विराट कोहली के गले लगा