अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
भारत के पूर्व पेसर और दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान मंगलवार को 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इस मौके पर हम आपको उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं।
जहीर ने भारत के लिए डेब्यू अक्तूबर 2000 में किया था। उनका पहला मैच केन्या के खिलाफ एक वनडे मैच था
टेस्ट डेब्यू उन्होंने नवंबर 2000 में किया था। जहीर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था
उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 311 विकेट, वनडे में 282 विकेट और टी20 में 17 विकेट हैं
जहीर बाएं हाथ के पेसर्स के मामले में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वालों में पांचवें स्थान पर हैं। उनसे ऊपर वसीम अकरम, चमिंडा वास, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट हैं।
जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 610 विकेट लिए। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पेसर्स के बारे में जानते हैं...
बाबर आजम फिर हुए फेल, 2023 से टेस्ट में चला आ रहा खराब फॉर्म जारी