जहीर खान मना रहे 46वां जन्मदिन, देखें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने विकेट लिए

अमर उजाला

Tue, 8 October 2024

Image Credit : IPL/BCCI

भारत के पूर्व पेसर और दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान मंगलवार को 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

Image Credit : IPL/BCCI

इस मौके पर हम आपको उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं। 

Image Credit : IPL/BCCI

जहीर ने भारत के लिए डेब्यू अक्तूबर 2000 में किया था। उनका पहला मैच केन्या के खिलाफ एक वनडे मैच था

Image Credit : IPL/BCCI

टेस्ट डेब्यू उन्होंने नवंबर 2000 में किया था। जहीर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था

Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 311 विकेट, वनडे में 282 विकेट और टी20 में 17 विकेट हैं

Image Credit : IPL/BCCI

जहीर बाएं हाथ के पेसर्स के मामले में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वालों में पांचवें स्थान पर हैं। उनसे ऊपर वसीम अकरम, चमिंडा वास, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट हैं।

Image Credit : IPL/BCCI

जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 610 विकेट लिए। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पेसर्स के बारे में जानते हैं...

Image Credit : IPL/BCCI

  • वसीम अकरम: 460 मैच, 916 विकेट
  • चमिंडा वास: 439 मैच, 761 विकेट
  • मिचेल स्टार्क: 279 मैच, 678 विकेट
  • ट्रेंट बोल्ट: 253 मैच, 611 विकेट
  • जहीर खान: 309 मैच, 610 विकेट
  • मिचेल जॉनसन: 256 मैच, 590 विकेट

Image Credit : IPL/BCCI

बाबर आजम फिर हुए फेल, 2023 से टेस्ट में चला आ रहा खराब फॉर्म जारी

Twitter
Read Now