कोहली के नाम दर्ज हुए 'विराट' रिकॉर्ड्स, यूं ही नहीं कहलाते हैं किंग

अमर उजाला

Fri, 14 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत ने वेस्टइंडीज के 150 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 312 रन बना लिए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

यशस्वी जायसवाल 143 रन और विराट कोहली 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हो चुकी है

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने अब तक अपनी पारी में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए

Image Credit : सोशल मीडिया

  • कोहली टेस्ट में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
  • वनडे में वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं
  • जबकि टी20 में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट में एक साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र कॉमन बल्लेबाज हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया

यहां तक की तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अलग-अलग टॉप-10 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में भी वह इकलौते कॉमन बल्लेबाज हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

'चंद्रमा का विज्ञान,' जानिए किस दिन लैंड करेगा चंद्रयान-3

Social Media
Read Now