हार्दिक पांड्या ने विनिंग सिक्स लगाने से पहले तिलक को कही थी यह बात, VIDEO

अमर उजाला

Wed, 9 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

मैच विनिंग सिक्स लगाने के लिए शायद ही कभी किसी खिलाड़ी की आलोचना होती है, लेकिन हार्दिक पांड्या के मामले में ऐसा नहीं हुआ

Video Credit :

हार्दिक ने भारत को तीसरा टी20 जिताने के लिए रोवमन पॉवेल की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक पर युवा तिलक वर्मा को अर्धशतक पूरा ना करने देने के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। जब हार्दिक ने छक्का लगया उस समय तिलक दूसरे छोर पर 49 रन पर नाबाद थे

Image Credit : सोशल मीडिया

उसी वक्त हार्दिक ने छक्का लगाकर मैच जिता दिया, अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह तिलक को कुछ हिदायत देते दिख रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई इस बातचीत में हार्दिक तिलक से कहते हैं- तेरे को स्पेशली मैच खत्म करना है, रुकना है। गेंदो का फर्क पड़ता है

Video Credit :

जिस वक्त की ये बातचीत है उस वक्त तिलक 32 गेंदों में 44 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे और टीम इंडिया को 23 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी

Image Credit : सोशल मीडिया
यह स्पष्ट है कि हार्दिक चाहते थे कि तिलक विनिंग रन बनाए, लेकिन वह अपने वादे से भटक गए
Image Credit : सोशल मीडिया

इस बयान के बाद तिलक ने पांच गेंदों में पांच रन बनाए, लेकिन हार्दिक का भी स्ट्राइक रेट कुछ खास नहीं था, वह 12 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया, इससे फैंस भड़क गए कि हार्दिक चाहते तो सिंगल लेकर तिलक को स्ट्राइक दे सकते थे

Image Credit : सोशल मीडिया

तब 14 गेंदों पर दो रन की दरकार थी, लेकिन हार्दिक ने खुद ही मैच खत्म कर दिया। लोग हार्दिक पर स्वार्थी होने का आरोप भी लगा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

तिलक इस टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, पहले मैच में उन्होंने 39 रन, दूसरे में 51 रन और तीसरे में नाबाद 49 रन की पारी खेली

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत ने तीसरा टी20 जीता और सीरीज में वापसी की। वेस्टइंडीज अब भी 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या आप तस्वीर में धतूरे का फूल ढूंढ सकते हैं?

iStock
Read Now