अमर उजाला
Thu, 20 July 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रोहित और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर शतकीय साझेदारी निभाई
दोनों ने पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी निभाई, यशस्वी 57 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान रोहित ने 80 रन की पारी खेली
उन्होंने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक लगाया, अपनी इस पारी में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की
रोहित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 2000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए
WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी, तब से लेकर अब तक रोहित ने 25 टेस्ट की 43 पारी में 2035 रन बना लिए हैं
इस दौरान हिटमैन का औसत 53.55 का रहा और उन्होंने सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं, हाईएस्ट स्कोर 212 रन का रहा है
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ही विराट ने WTC में 2000 रन पूरे किए
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है, उन्होंने 46 टेस्ट की 84 पारियों में 3891 रन बनाए हैं
दूसरे स्थान पर लाबुशेन (3446 रन), तीसरे पर स्मिथ (2979 रन), चौथे पर स्टोक्स (2638 रन), पांचवें पर बाबर (2496 रन), छठे पर ट्रेविस हेड (2193 रन), सातवें पर ख्वाजा (2102 रन) और करुणारत्ने (2102) हैं
रोहित लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं, नौवें पर वॉर्नर (2012 रन) और 10वें स्थान पर कोहली हैं
500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय बने किंग कोहली