अमर उजाला
Wed, 12 July 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है, पहला टेस्ट डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा
इस मैदान पर टीम 2011 के बाद पहली बार टेस्ट खेलने उतरेगी। जब पिछली बार टीम इंडिया ने डोमिनिका में टेस्ट खेला था तो वह मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का आखिरी दौर था
वहीं, विराट कोहली ने उस टेस्ट सीरीज से इस फॉर्मेट में डेब्यू किया था, विराट ने 2011 डोमिनिका टेस्ट से जुड़ी यादों को शेयर भी किया था
अब बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें द्रविड़ और विराट उस टेस्ट से जुड़ी यादों को शेयर करते दिख रहे हैं
हालांकि, इस वीडियो में द्रविड़ ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत यू-टर्न लेना पड़ा
द्रविड़ ने कहा- जब हम यहां पिछली बार खेलने आए थे, तो विराट एकदम युवा खिलाड़ी थे। तब वह वनडे में अच्छा कर रहे थे और टेस्ट में किस्मत आजमाने आए थे
द्रविड़ ने कहा- विराट को अपने इस सफर पर गर्व होना चाहिए। कैसे अब वह टीम इंडिया के एक बुजुर्ग (वेटरन) और सीनियर खिलाड़ी बन चुके हैं
द्रविड़ ने 34 साल के विराट को बुजुर्ग कहने की गलती सुधारते हुए कहा- मुझे वेटरन नहीं कहना चाहिए, वह अब टीम के एक सीनियर खिलाड़ी हैं
This browser does not support the video element.
द्रविड़ और विराट दोनों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस मैदान पर 12 साल बाद दोबारा एकसाथ मिलेंगे, देखें वीडियो
जानिए कहां से लाए गए थे ताजमहल बनाने वाले मजदूर