अमर उजाला
Fri, 4 August 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को चार रन से हार का सामना करना पड़ा
भारतीय टीम एक वक्त मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन के आउट होते ही मैच पूरी तरह वेस्टइंडीज की तरफ मुड़ गया
धीरे-धीरे विकेट गिरते रहे और स्थिति यह हो गई कि युजवेंद्र चहल और डेब्यू कर रहे मुकेश कुमार को भी बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा
हालांकि, जब चहल बैटिंग के लिए आए तो मैदान पर एक भारी ड्रामा हुआ और कोई समझ नहीं पाया कि आखिर हुआ क्या है, कमेंटेटर भी हैरान रह गए थे
दरअसल, 20वें ओवर की पहली गेंद पर रोशेफर्ड ने कुलदीप यादव को बोल्ड किया, जब 5 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी, तब चहल बैटिंग के लिए आए
युजी चहलकदमी करते हुए क्रीज तक पहुंच चुके थे, तभी मैदान पर पानी लेकर आए उमरान चहल को पीछे से कुछ कहते हैं, इस पर चहल ड्रेसिंग रूम की ओर देखते हैं
ऐसा लगा कि डगआउट से इशारा कर चहल को वापस बुला लिया गया। टीम मैनेजमेंट शायद मुकेश कुमार को 10वें नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहता था
This browser does not support the video element.
बुलावा आने पर चहल दौड़कर डगआउट की तरफ भागने लगे, वहीं मुकेश कुमार पवेलियन में आते दिखे, इसका वीडियो भी सामने आया है
जैसे ही चहल ने बाउंड्री लाइन क्रॉस किया भी अंपायर ने इशारा किया कि वे वापस नहीं जा सकते और चहल को कुछ ही सेकेंड में वापस क्रीज की ओर आना पड़ा
नियम कहता है कि अगर कोई बल्लेबाज क्रीज पर आ गया है तो तब तक वापस नहीं जा सकता, जब तक कि आउट न हो जाए या फिर रिटायर्ड हर्ट न हो
हालांकि, शायद यह नियम कप्तान हार्दिक पांड्या या कोच राहुल द्रविड़ भूल गए थे, टीम मैनेजमेंट का चहल को वापस बुलाने का फैसला किसी के समझ में नहीं आया
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तंज कसते हुए तो यहां तक कह दिया कि मैदान पर कुछ ऐसा कर जाओ कि लोग पूछें अरे ये क्या हो गया, इसका नियम क्या है
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी
भारत ने रचा इतिहास! टी20 में ऐसा करने वाला दूसरा देश बना