अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
एशिया कप 2023 में रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच के अलावा हर मैच में अर्धशतक लगाया है, वह शानदार फॉर्म में दिखे हैं
उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 53 रन की पारी में 2 छक्के लगाकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया
श्रीलंका के खिलाफ एक छक्का लगाकर ही रोहित ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया था। यह उनका एशिया कप टूर्नामेंट में 27वां छक्का रहा
अफरीदी के नाम एशिया कप में 26 छक्के थे, जबकि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी
इस मामले में तीसरे नंबर पर 23 छक्के के साथ सनथ जयसूर्या, चौथे नंबर पर 18 छक्के के साथ सुरेश रैना, पांचवें नंबर पर 13-13 छक्के के साथ मोहम्मद नबी और सौरव गांगुली हैं
भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दुनिथ वेलालगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
पहली बार सामने आई एलियंस की लाश, दुनियाभर में मचा हड़कंप