वाह रे सूर्यकुमार! श्रीलंका के खिलाफ बिना मैच खेले जीता यह अवॉर्ड

अमर उजाला

Wed, 13 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को उसने श्रीलंका पर 41 रन की जीत हासिल की

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद वह पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में एक खास अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, मैच में सूर्या को सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर लाया गया था। इस दौरान उन्होंने दो शानदार कैच भी लपके

Image Credit : सोशल मीडिया

आखिर में जब जीत के लिए भारत को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तो उन्होंने एक बेहतरीन कैच लपका और मैच भारत की पकड़ में कर दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

40.5 ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर महेश तीक्ष्णा ने एक शॉट खेला, इस पर सूर्या ने एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा, इस कैच को थर्ड अंपायर के पास भी रिव्यू के लिए भेजा गया

Image Credit : सोशल मीडिया

थर्ड अंपायर ने इस कैच को क्लीयर पाया और तीक्ष्णा वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद श्रीलंका की पारी 172 रन पर सिमट गई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

सूर्यकुमार को इस कैच के लिए बेस्ट कैच का अवॉर्ड दिया गया। इस तरह वह बिना मैच खेले भी अवॉर्ड पा गए

Image Credit : IPL/BCCI

भारतीय टीम अब शुक्रवार को सुपर फोर राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी

Image Credit : सोशल मीडिया

VIDEO: रोहित ने कैच लिया तो विराट ने दी 'जादू की झप्पी', देखें

सोशल मीडिया
Read Now