IND vs SA ODI: इस युवा भारतीय को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड

अमर उजाला

Fri, 22 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारतीय टीम की जीत में कई हीरो निकले

Image Credit : सोशल मीडिया

सैमसन ने जहां तीसरे वनडे में शतक लगाया, वहीं अर्शदीप सिंह ने सीरीज में दो मैचों में चार या इससे ज्यादा विकेट लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप से फील्डिंग कोच टी दिलीप ने एक नया चलन शुरू किया था। उन्होंने हर मैच के बाद बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया था 

Image Credit : BCCI

हालांकि, विश्व कप के बाद से हर सीरीज के बाद बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया जा रहा

Image Credit : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद केएल राहुल, साई सुदर्शन और संजू सैमसन वनडे सीरीज के इम्पैक्ट फील्डर पुरस्कार के दावेदार थे

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच ने तीनों के शानदार प्रयासों की सराहना की। राहुल ने कोच से तीनों में सबसे युवा खिलाड़ी को पदक देने का आग्रह किया

Image Credit : सोशल मीडिया

दिलीप ने कहा, 'तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुछ शानदार प्रदर्शन हुए। हमने एक टीम के रूप में 12 कैच लिए और छह कैच अकेले हमारे कप्तान केएल राहुल के नाम गए

Image Credit : सोशल मीडिया

दिलीप ने कहा- दो कैच संजू सैमसन ने लपक लिए जबकि साई सुदर्शन ने हेनरिक क्लासेन को आउट करने के लिए अविश्वसनीय कैच लपका

Image Credit : सोशल मीडिया

दिलीप ने कहा- पदक के लिए मुकाबला राहुल और सुदर्शन के बीच था लेकिन राहुल ने दौड़ से हटने का फैसला किया और सुदर्शन को पदक देने का अनुरोध किया

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से जीता था, जबकि अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खाते में गया था। भारतीय टीम ने निर्णायक मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए मेजबान देश को 78 रन से हराया

Image Credit : सोशल मीडिया

यह दक्षिण अफ्रीका में भारत की दूसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका पर 5-1 से सीरीज जीत दर्ज की थी

Image Credit : BCCI/X

मानते हैं खुद को जीनियस, तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक पेंगुइन

istock
Read Now