धोनी को पीछे छोड़ टी20 में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने सैमसन
अमर उजाला
Fri, 8 November 2024
Image Credit : BCCI
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा।
Image Credit : @BCCI
सैमसन ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। सैमसन टी20 में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
Image Credit : BCCI
उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
Image Credit : BCCI
सैमसन 269वीं पारी के बाद इस उपलब्धि पर पहुंचे। सैमसन ने धोनी की तुलना में तेजी से टी20 में सात हजार रन पूरे किए।
Image Credit : @ProteasMenCSA
धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेलते हैं और 17वें सीजन में खेलने की तैयारियों में जुट गए हैं।
Image Credit : twitter
सैमसन के अलावा रॉबिन उथप्पा ने भी 269वीं पारी में सात हजार रन टी20 में पूरे किए थे।
Image Credit : IPL
सैमसन 50 गेंदों पर सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Image Credit : @BCCI
टी20 में तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल-197
विराट कोहली-212
शिखर धवन-246
सूर्यकुमार यादव-249
रोहित शर्मा-258
संजू सैमसन-269
रॉबिन उथप्पा-269
महेंद्र सिंह धोनी-305
दिनेश कार्तिक-336
Image Credit : BCCI
भारत के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, लगातार दूसरे कैलेंडर वर्ष में किया ये कारनामा, जानें