अमर उजाला
Fri, 15 December 2023
भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई
तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना चौथा शतक जड़ा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई
उन्होंने 56 गेंद में सात चौके और आठ छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी
सूर्या के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह चौथा शतक रहा। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की बारबरी की
तीनों ने ही चार-चार शतक लगाए हैं। हालांकि, सूर्या सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
सूर्या ने ऐसा सिर्फ 57 टी20 पारियों में किया है, जबकि मैक्सवेल ने ऐसा 92वीं पारी और रोहित ने ऐसा 79वीं पारी में किया था
नॉटआउट थे शुभमन गिल! यशस्वी की इस गलती से द्रविड़ हुए नाराज