भारत की जीत का सिलसिला टूटा, स्टब्स ने वरुण की मेहनत पर फेरा पानी
अमर उजाला
Sun, 10 November 2024
Image Credit : BCCI
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को तीन विकेट से हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। इससे पहले भारत ने मेजबानों को पहले टी20 मुकाबले में 61 रन से हराया था।
Image Credit : BCCI
रविवार को द. अफ्रीका ने जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। बता दें कि, गकेबरहा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए।
Image Credit : BCCI
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स की 47* रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत 19 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।
Image Credit : BCCI
इस शिकस्त के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की जीत का रथ थम गया। टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था।
Image Credit : BCCI
इस दौरान दोनों के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुभमन गिल की टीम ने 4-1 से जीत हासिल की थी।
Image Credit : BCCI
इसके बाद टीम ने श्रीलंका दौरे पर 3-0 से जीत दर्ज की जबकि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने बांग्लादेश को भी घरेलू सीरीज में 3-0 से मात दी।
Image Credit : BCCI
इस तरह टीम इंडिया का जुलाई से चला आ रहा जीत का सिलसिला रुक गया। इस दौरान भारत ने कुल 11 मुकाबले अपने नाम किए।
Image Credit : BCCI
दूसरे टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावित किया। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मेजबानों की आधी टीम को पवेलियन भेजा।
Image Credit : BCCI
स्टार स्पिनर ने अपने चार ओवर के कोटे में 4.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और पांच विकेट हासिल किए।
Image Credit : BCCI
यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला पांच विकेट हॉल है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन खर्च किए।
Image Credit : BCCI
हालांकि, स्टब्स ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया और 15वें ओवर से मैच दक्षिण अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया।
Image Credit : BCCI
टी20 में भारत के संयुक्त रूप से तीसरे सफल गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह