हम विश्व चैंपियन हैं और हमें उसी तरह खेलने की जरूरत है: सैमसन

अमर उजाला

Sat, 9 November 2024

Image Credit : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत की जीत में सैमसन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंद में सात चौके और 10 छक्के की मदद से 107 रन की बेहतरीन पारी खेली

Image Credit : BCCI

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय लगातार दूसरा शतक रहा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। मैच के बाद उन्होंने टीम इंडिया के दृष्टिकोण के बारे में बातचीत की

Image Credit : BCCI

सैमसन ने कहा कि वे विश्व चैंपियन के रूप में टीम इंडिया की प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिए परिस्थितियों की परवाह किए बिना आक्रामक क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Image Credit : BCCI

उन्होंने कहा, 'विश्व कप जीतने के बाद से या यहां तक कि पिछले दो-तीन वर्षों से हम ड्रेसिंग रूम में कई सीजन से यही बात कर रहे हैं कि भले ही आप टॉस हार जाएं और परिस्थितियां कठिन हों, हमें पूरी ताकत लगानी होगी।'

Image Credit : ICC/BCCI/PTI

उन्होंने कहा, 'हम यह नहीं सोच सकते कि हमें इन विकेटों में 160-170 जैसा कुछ देखना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि लक्ष्य पीछा करना थोड़ा आसान हो जाता है।'

Image Credit : ICC/BCCI/PTI

सैमसन ने कहा, 'हम सिर्फ आक्रमक होना चाह रहे थे, यह जानते हुए भी कि हालात से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही है।'

Image Credit : ICC/BCCI/PTI

सैमसन ने कहा, 'इस समय हम निश्चित रूप से विश्व चैंपियन हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इसी तरह खेलना होगा और इस प्रारूप में दबदबा बनाए रखना होगा।'

Image Credit : BCCI

धोनी को पीछे छोड़ टी20 में सबसे तेजी से सात हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने सैमसन

BCCI
Read Now