विराट-राहुल का कमाल, टूट गया 27 साल पुराना रिकॉर्ड

अमर उजाला

Mon, 11 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर फोर मैच खेला गया, इस मैच में शतक लगाकर विराट कोहली और केएल राहुल ने कई रिकॉर्ड्स बना दिए

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 233 रन की नाबाद साझेदारी निभाई, यह भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मामले में उन्होंने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 1996 में नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर ने शारजाह में दूसरे विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं। इन दोनों ने 2018 में ओपनिंग विकेट के लिए दुबई में 210 रन की साझेदारी निभाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, चौथे नंबर पर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी है। इन दोनों ने 2005 में कोच्चि में तीसरे विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी निभाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट-राहुल के बीच 233*  रन की साझेदारी वनडे में भारत के लिए तीसरे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है

Image Credit : सोशल मीडिया

केएल राहुल और कोहली ने मिलकर तोड़ा हफीज-जमशेद का रिकॉर्ड

सोशल मीडिया
Read Now