अमर उजाला
Sun, 10 September 2023
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रोहित और शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेली
दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रोहित 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन और शुभमन 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए
रोहित और शुभमन की जोड़ी एशिया कप में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गई है
इन दोनों ने अब तक एशिया कप में दो शतकीय साझेदारी की है। नेपाल के खिलाफ दोनों ने 147* रन की और अब पाकिस्तान के खिलाफ 121 रन की साझेदारी की
इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की, इन दोनों ने भी दो बार ऐसा किया था
सचिन और कोहली ने 2012 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 148 रन और उसी साल पाकिस्तान के खिलाफ 133 रन की साझेदारी की थी
क्या छिपकली के काटने से हो जाती है मौत?