अमर उजाला
Sat, 2 September 2023
शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद एक समय 250 रन भी मुश्किल नजर आ रहे थे
लेकिन ईशान और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 141 गेंदों पर 138 रन की अहम साझेदारी की
यह भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में इस विकेट पर श्रेष्ठ साझेदारी है
इससे पहले 2004 में राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ डांबुला में 133 रन की साझेदारी की थी
इस तरह ईशान और हार्दिक ने 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा
श्रेयस अय्यर को नहीं थी एशिया कप में खेलने की उम्मीद