अमर उजाला
Fri, 1 September 2023
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशिया कप का महामुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से बचकर रहना होगा
बाबर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। नेपाल के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने 151 रन की पारी खेली थी
अब वह भारत के खिलाफ उतरेंगे। हालांकि, इस मैच में अगर बाबर शतक लगाते हैं तो वह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देंगे
भारत के खिलाफ अगर वह शतक लगाते हैं तो सबसे कम पारियों में 20 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे
बाबर ने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में वनडे में सबसे तेज 19 शतकों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। यानी बाबर ने सबसे कम पारियों में 19 वनडे शतक लगाए थे
इतना ही बाबर के निशाने पर सईद अनवर का रिकॉर्ड भी होगा। पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अनवर के ही नाम है
उन्होंने वनडे करियर में 20 शतक लगाए थे। बाबर अनवर के रिकॉर्ड से बस एक शतक पीछे हैं। भारत के खिलाफ शतक लगाने पर वह इसकी भी बराबरी कर लेंगे
चंद्रयान-3 से किस तरह अलग है आदित्य एल-1, कितना है बजट?