अमर उजाला
Mon, 11 September 2023
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर फोर मैच खेला गया, इस मैच में शतक लगाकर विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स बना दिए
यह कोहली के वनडे करियर का यह 47वां शतक रहा। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सिर्फ दो कदम दूर हैं
दो और शतक बनाते ही विराट सचिन की बराबरी करेंगे। वहीं तीन शतक बनाते ही विराट सचिन को पीछे छोड़ देंगे
तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए हैं। कोहली के 278 मैच में 47 शतक हो गए हैं
एशिया कप में विराट को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें तीन मुकाबले मिलेंगे
ऐसे में वह इस टूर्नामेंट के दौरान ही तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं या उनसे आगे भी जा सकते हैं
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में कोहली ने 94 गेंदों में 122 रन की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए
तस्वीर में छिपा है मेंढक, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं