अमर उजाला
Sun, 10 September 2023
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रोहित और शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेली
दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रोहित 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन और शुभमन 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए
शुभमन ने अब तक वनडे में 30 पारियों में 62.88 की औसत से 1572 रन बनाए हैं, इनमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं
वह वनडे में 30 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शुभमन ने श्रेयस अय्यर, धवन, नवजोत सिद्धू, केएल राहुल, कोहली और धोनी को पीछे छोड़ा
शुभमन के बाद दूसरे नंबर पर श्रेयस हैं। उन्होंने वनडे में 30 पारियों के बाद 1299 रन बना पाए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर 1231 रन के साथ शिखर धवन हैं
सिद्धू ने वनडे की शुरुआती 30 पारियों के बाद 1207 रन बनाए थे। वहीं, केएल राहुल ने 1127 रन बनाए थे और वह पांचवें स्थान पर हैं
विराट कोहली ने 30 पारियों में 1090 रन बनाए थे। वहीं, धोनी ने शुरुआती 30 वनडे पारियों के बाद 1056 रन बनाए थे
ये हैं G20 के लिए भारत आईं पावर लेडीज