13 हजारी बने किंग कोहली, सचिन-पोंटिंग के क्लब में शामिल

अमर उजाला

Mon, 11 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर फोर मैच खेला गया, इस मैच में शतक लगाकर विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स बना दिए

Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने 98 रन बनाने के साथ ही वनडे में 13 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
Image Credit : सोशल मीडिया

विराट ने 267 वनडे पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 321 में 13 हजार रन पूरे किए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने 341 पारी, संगकारा ने 363 पारी और सनथ जयसूर्या ने 416 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे और विश्व के पांचवें बल्लेबाज हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने 94 गेंदों में 122 रन की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 18426: सचिन तेंदुलकर
  • 14234: कुमार संगकारा
  • 13704: रिकी पोंटिंग
  • 13430: सनथ जयसूर्या
  • 13024: विराट कोहली

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल का सुपरहिट शो वापसी, पाकिस्तानी गेंदबाजों को धो डाला

सोशल मीडिया
Read Now