रोहित ने 4 छक्के जड़ रैना, धोनी, सचिन और गांगुली को इस मामले में पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Sun, 10 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रोहित और शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेली

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रोहित 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन और शुभमन 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने अपनी पारी में चार छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी के एक खास रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
श्रीलंका में किसी विदेशी टीम के खिलाड़ी द्वारा वहां वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित दूसरे स्थान पर आ गए हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने श्रीलंका में वनडे में 18 छक्के लगाए हैं। इस मामले में शाहिद अफरीदी शीर्ष पर हैं। उन्होंने श्रीलंका में वनडे में 21 छक्के लगाए थे। रोहित इस रिकॉर्ड से तीन छक्के दूर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

तीसरे नंबर पर 17 छक्के के साथ सौरव गांगुली, चौथे स्थान पर 16 छक्के के साथ सचिन तेंदुलकर और पांचवें स्थान पर 15-15 छक्के के साथ एमएस धोनी और सुरेश रैना हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हिटमैन ने एक झटके में रैना, धोनी, सचिन और गांगुली को पीछे छोड़ दिया। रोहित के वनडे करियर का 50वां अर्धशतक रहा। उन्होंने शादाब की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

रोहित ने शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में छक्का जड़ा। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शाहीन के पहले ओवर में छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Video Credit :

रोहित ने शाहीन अफरीदी को धोया, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

सोशल मीडिया
Read Now