अमर उजाला
Sun, 22 October 2023
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में पांच विकेट लिए
शमी ने धर्मशाला में कीवी टीम के पांच खिलाड़ियों को आउट कर रिकॉर्ड बना दिया
शमी विश्व कप इतिहास में दो बार पांच विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए
शमी ने 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे
कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, रॉबिन सिंह, आशीष नेहरा और युवराज सिंह भी विश्व कप के मैच में पांच विकेट ले चुके हैं
कपिल देव, वेंकटेश, रॉबिन, नेहरा और युवराज ने एक-एक बार ऐसा किया है
शमी ने विश्व कप में पांचवीं बार मैच में चार या उससे अधिक विकेट लिए, इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं
शमी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर की बराबरी की
शमी से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं, उन्होंने छह बार ऐसा किया है
Video: मां दु्र्गा की भक्त हैं हेडन की बेटी, आरती करते हुए झूमीं