अमर उजाला
Tue, 15 October 2024
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को मात देने के लिए तैयार है।
दोनों टीमों के बीच 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
इस मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम के पास बल्लेबाजों का एक मजबूत समूह है और वह तेज गेंदबाजी में भी इसी तरह का समूह बनाना चाहते हैं।
रोहित की यह टिप्पणी उस समय आई है जब सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चोट से उबरने में अधिक समय लग रहा है।
वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल के कंधे में भी चोट लगी है जिन्हें जिन्हें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
रोहित ने कहा, जब बल्लेबाजी की बात आती है तो बहुत सारे विकल्प हैं। हम गेंदबाजी में भी यही करना चाहते हैं। हम बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, हम कुछ खिलाड़ियों पर बहुत अधिक निर्भर नहीं रहना चाहते। ऐसा करना सही नहीं है।
यही कारण है कि भारत द्वारा तेज गेंदबाजों मयंक यादव, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा को रिजर्व के रूप में चुना गया है।
तस्वीर में H के बीच लिखा है M, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?