अमर उजाला
Sat, 19 October 2024
इस मुकाबले के चौथे दिन ऋषभ पंत 'नर्वस 90' का शिकार हो गए।
इसी के साथ वह टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
वह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। पूर्व कप्तान 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर आउट हुए थे।
टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, नेपियर, 2005
एमएस धोनी (भारत) बनाम इंग्लैंड, नागपुर, 2012
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2017
ऋषभ पंत (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024
टेस्ट में सातवीं बार 'नर्वस 90' का शिकार हुए पंत, सचिन-द्रविड़ के क्लब में शामिल