अमर उजाला
Sat, 19 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बंगलुरू में जारी है।
विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 64 छक्के दर्ज हो गए हैं।
शुक्रवार को पंत ने 105 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और पांच छक्के निकले।
इसी के साथ पंत ने पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 61 टेस्ट छक्के दर्ज हैं।
इस मामले में शीर्ष पर 90 टेस्ट छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग हैं।
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग -90
रोहित शर्मा - 88
महेंद्र सिंह धोनी- 78
सचिन तेंदुलकर - 69
रवींद्र जडेजा- 66
ऋषभ पंत - 64
कपिल देव - 61
टेस्ट में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने पंत, धोनी शीर्ष पर