'किसी एक को दोषी नहीं ठहरा सकते', भारतीय टीम के बचाव में उतरे जडेजा

अमर उजाला

Fri, 1 November 2024

Image Credit : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मेहमानों को पहली पारी में 235 रन पर समेटने के बाद अच्छी शुरुआत की।
Image Credit : twitter
लेकिन दिन के आखिर में लय खो दी। पहली दिन भारत ने 86 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे।
Image Credit : Screen Grab
शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत बैकफुट पर नजर आ रहा है। वहीं, जडेजा का मानना है कि किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
Image Credit : twitter
खेल के अंतिम चरण में भारत का स्कोर एक विकेट पर 78 रन से चार विकेट पर 86 रन हो गया। रोहित शर्मा (18), विराट कोहली (04) और यशस्वी जायसवाल (30) के आउट होने के बाद मेजबान टीम परेशानी में आ गई।
Image Credit : @BCCI
जडेजा ने कहा, यह सब 10 मिनट में हो गया। हमें प्रतिक्रिया करने का समय नहीं मिला। लेकिन यह एक टीम खेल है, किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। 
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, लेकिन अब बाकी बल्लेबाजों को साझेदारी करनी होगी और 230 (235) के स्कोर को पार करने की कोशिश करनी होगी।
Image Credit : BCCI
जडेजा का मानना है कि भारतीय टीम के पास अब भी यह टेस्ट जीतने का मौका है। उन्होंने कहा, हमारे पास अब भी मौका है। ऐसा नहीं है कि हम मैच से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि हम कल अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। 
Image Credit : BCCI
भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं।
Image Credit : BCCI

'मुंबई टेस्ट अभी बराबरी पर है', 82 रनों की दमदार पारी खेलने वाले डेरिल मिचेल ने क्यों कहा ऐसा?

BCCI
Read Now