अमर उजाला
Tue, 15 October 2024
इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नजर बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी।
बता दें कि, 38 वर्षीय ने अब तक टेस्ट में 527 विकेट अपने नाम किए हैं।
वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे गेंदबाज हैं।
अश्विन ने भारत के लिए अब तक 37 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 185 विकेट चटकाए हैं।
आगामी सीरीज में तीन विकेट लेते ही वह नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर के नाम 43 डब्ल्यूटीसी मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं।
'हम कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं होना चाहते', टेस्ट सीरीज से पहले आया रोहित का चौंकाने वाला बयान