अमर उजाला
Mon, 21 October 2024
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को कहा कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन असफलता के बाद हर बार मजबूत वापसी करना अहम है।
पंत ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'यह खेल आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेगा, आपको नीचे गिराएगा, आपको ऊपर उठाएगा और आपको फिर से वापस फेंक देगा, लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं वे हर बार मजबूत होकर उभरते हैं।
पंत ने भारत की दूसरी पारी में 105 गेंद में 99 रन बनाकर मैच में टीम की मजबूत वापसी करवाई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे।
उन्होंने बेंगलुरु के दर्शकों का समर्थन के लिए शुक्रिया किया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा।
पंत ने लिखा, 'प्यार, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए बेंगलुरु के शानदार प्रशंसकों को धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।'
'गोवा वाले बीच पर...', सारा तेंदुलकर ने बोल्ड तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें