बंगलूरू की हार के बाद ऋषभ पंत ने इस तरह बढ़ाया टीम का हौसला

अमर उजाला

Mon, 21 October 2024

Image Credit : BCCI

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को कहा कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन असफलता के बाद हर बार मजबूत वापसी करना अहम है।

Image Credit : BCCI
भारत को रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह 36 वर्षों में न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट जीत थी।  
Image Credit : BCCI

पंत ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'यह खेल आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेगा, आपको नीचे गिराएगा, आपको ऊपर उठाएगा और आपको फिर से वापस फेंक देगा, लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं वे हर बार मजबूत होकर उभरते हैं।

Image Credit : BCCI

पंत ने भारत की दूसरी पारी में 105 गेंद में 99 रन बनाकर मैच में टीम की मजबूत वापसी करवाई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे।

Image Credit : BCCI

उन्होंने बेंगलुरु के दर्शकों का समर्थन के लिए शुक्रिया किया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा।

Image Credit : BCCI

पंत ने लिखा, 'प्यार, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए बेंगलुरु के शानदार प्रशंसकों को धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।'

Image Credit : BCCI

'गोवा वाले बीच पर...', सारा तेंदुलकर ने बोल्ड तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें

saratendulkar
Read Now