अश्विन-भुवी के क्लब में बुमराह; पहले ओवर में 2 विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट

अमर उजाला

Fri, 18 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है

Image Credit : BCCI

इस सीरीज के जरिये जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, सितंबर 2022 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है

Image Credit : सोशल मीडिया

बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पारी के पहले ओवर में ही दो विकेट लिए, इससे उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बनाया

Image Credit : सोशल मीडिया

बुमराह भारत के लिए टी20 में पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं, वह अश्विन-भुवनेश्वर के क्लब में शामिल हुए

Image Credit : सोशल मीडिया

रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए पहली बार पहले ओवर में दो विकेट लिए थे। उन्होंने ऐसा श्रीलंका के खिलाफ विशाखापटनम में 2016 में किया था

Image Credit : बीसीसीआई

भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ओवर में दो विकेट लिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रोविडेंस स्टेडियम में ऐसा किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

अब बुमराह ने मलाहाइड में दो विकेट लेकर इस फेहरिस्त में शामिल हुए। उन्होंने एंड्रयू बालबर्नी और लोर्कन टकर को आउट किया

Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

बुमराह मैच के पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, एंड्रयू बालबर्नी ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर बुमराह ने बालबर्नी को क्लीन बोल्ड किया

Video Credit : Jio Cinema Twitter

इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने लोर्कन टकर को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया, वह खाता भी नहीं खोल सके

Image Credit : BCCI

इस तरह बुमराह ने 327 दिन बाद वापसी करते हुए पहले ओवर में ही दो विकेट चटकाए और चार रन दिए

Image Credit : BCCI

327 दिन बाद मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी

BCCI
Read Now