327 दिन बाद मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी

अमर उजाला

Fri, 18 August 2023

Image Credit : BCCI

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है

Image Credit : BCCI

इस सीरीज के जरिये जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं

Image Credit : BCCI

पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने सितंबर 2022 में खेला था। इसके बाद वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे थे

Image Credit : BCCI

हालांकि, 327 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते ही बुमराह का कमाल देखने को मिला है

Image Credit : BCCI

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय कप्तान बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

Image Credit : BCCI

इसके बाद बुमराह पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, एंड्रयू बालबर्नी ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाया

Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

इसके बाद अगली ही गेंद पर बुमराह ने बालबर्नी को क्लीन बोल्ड किया। वह चार रन बना सके

Video Credit : Jio Cinema Twitter

इसके बाद पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने लोर्कन टकर को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया, वह खाता भी नहीं खोल सके

Image Credit : BCCI

इस तरह बुमराह ने 327 दिन बाद वापसी करते हुए पहले ओवर में ही दो विकेट चटकाए और चार रन दिए

Image Credit : BCCI

वहाब रियाज की पत्नी जैनब की खूबसूरत तस्वीरें

सोशल मीडिया
Read Now