अमर उजाला
Mon, 30 October 2023
भारत ने इंग्लैंड को हराकर इस विश्व कप में अपनी छठी जीत हासिल की। लखनऊ में यह मैच खेला गया
शानदार फॉर्म में चल रहे शमी ने इस मैच में चार विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लिए थे
शमी ने इस मैच में बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली और आदिल रशीद को पवेलियन भेजा
शमी ने स्टोक्स के बाद अगली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया था, लेकिन हैट्रिक से चूक गए
आदिल रशीद को आउट करने के बाद विराट कोहली काफी उत्तेजित नजर आए। उन्होंने न सिर्फ शमी को गले लगाया, बल्कि फ्लाइंग किस भी दिया
कोहली का शमी को फ्लाइंग किस देने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे
This browser does not support the video element.
शमी ने सात ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह को तीन विकेट मिले। कुलदीप ने दो और जडेजा ने एक विकेट लिया
भारत-इंग्लैंड मैच में रोहित-कोहली का याराना, खुशी से झूमे