अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वनडे विश्व कप का 29वां मुकाबला खेला गया
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और विराट कोहली विश्व कप के इतिहास में पहली बार शून्य पर आउट हुए
मैच से पहले कोहली ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए बड़ा बयान दिया है
भारत के 'चेज मास्टर' विराट कोहली ने खुलासा किया कि वह इंग्लैंड के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज जो रूट से 'रिवर्स स्लैप' शॉट सीखना चाहते हैं
कोहली ने कहा- रूट जिस तरह से रिवर्स स्लैप शॉट खेलते हैं, वह देखना शानदार है। मैं उस शॉट को उनसे सीखना चाहूंगा
रूट ने कई बार स्पिनरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी यह शॉट खेला है और बाउंड्री लगाए हैं
इंग्लैंड की टीम मौजूदा विश्व कप में टूर्नामेंट से पहले की अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी है और वह सिर्फ दो अंक के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान पर है
पहली बार इन खिलाड़ियों की पत्नियां मनाएंगी करवा चौथ