अमर उजाला
Mon, 23 June 2025
पंत ने पहली पारी में 146 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया था। अब इसमें सुधार करते हुए उन्होंने 130 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया।
पंत एंडी फ्लॉवर के बाद दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं।
जिम्बाब्वे के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 142 और दूसरी पारी में 199 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।
कोबरा और करैत सांप में कौन होता है सबसे ज्यादा जहरीला?