'रोहित शर्मा का खराब फॉर्म भारत के लिए बना चिंता का सबब', कपिल देव का बयान
अमर उजाला
Sat, 8 February 2025
Image Credit : PTI
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि रोहित शर्मा का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
Image Credit : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हिटमैन को हर हाल में अपनी फॉर्म में वापसी करनी होगी।
Image Credit : PTI
भारत फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया जिसमें हिटमैन सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे।
Image Credit : PTI
इस सीरीज का दूसरा मुकाबला नौ फरवरी को कटक में खेला जाएगा, जिसमें हिटमैन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Image Credit : BCCI
कपिल देव ने कहा- वह (रोहित) एक बड़ा खिलाड़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही फॉर्म में लौट आएगा। मैं कोच को शुभकामनाएं देता हूं। जमने में समय लगता है। पूरा देश टीम के प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है। हाल के दिनों में, टीम ने कुछ समय के लिए अच्छा खेला। टीम अस्थिर दिखती है। जब कप्तान का फॉर्म खराब होता है, तो टीम को परेशानी होती है।
Image Credit : PTI
पिछली नौ पारियों में रोहित का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 0,8,18,11,3,6,10,3,9 और 2 रन बनाए। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भी रोहित अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
Image Credit : PTI
मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया है। रोहित की कोशिश होगी कि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह फॉर्म लौटें।
Image Credit : PTI
दूसरे वनडे में रोहित के पास सचिन को पीछे छोड़ने का मौका, करना होगा ये काम