अमर उजाला
Sat, 17 February 2024
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने अपने एक्स हैंडल पर भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने के लिए बधाई दी है
37 वर्षीय अश्विन को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अश्विन की यात्रा अविश्वसनीय रही है। उन्होंने कहा कि उनके मन में भारतीय स्पिनर के लिए बहुत सम्मान है
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अश्विन 500 विकेट लेने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के जैक क्राउली को अपना 500वां शिकार बनाया
भारतीय स्पिनर की उपलब्धि के बाद लियोन ने अश्विन की सराहना करते हुए वीडियो में कहा- हे ऐश, 500 टेस्ट विकेट लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपकी यात्रा अविश्वसनीय रही है
उन्होंने लिखा- आपके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना शानदार रहा लेकिन आपसे काफी सीख भी मिली। इसलिए दोस्त आपको बधाई। अभी हासिल करने को बहुत कुछ है
दिलचस्प बात यह है कि लियोन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज थे। उन्होंने दिसंबर 2023 में पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की
तब अश्विन ने एक्स पर एक संदेश के साथ ऑस्ट्रेलियाई को बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने G.O.A.T का इमोजी भी लगाया था। इसका मतलब है सर्वकालिक महान
डेब्यू टेस्ट में रन आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में सरफराज का नाम